3 DIY Peel-Off Masks to Deep Clean Your Skin

Peel-off masks not only deep clean your pores but also make your skin clear and radiant. Here are some DIY peel-off facial masks for gorgeous skin.



A peel-off facial mask is one of the best ways to deep clean your skin. They also tighten pores, remove the dead skin, improve blood circulation and make your skin gorgeous. With the right peel-off mask, you can also get rid of the blackheads and make your skin radiant (plus, it is a satisfying experience). There are several peel-off masks available in the market but, let’s be honest, they are expensive. Also, these masks can contain chemical and other synthetic ingredients, which may not be suitable for your skin. You can make your own peel-off mask at home with natural ingredients. Here are some DIY peel-off masks you can use to deep clean your skin.


Activated charcoal and gelatin


Activated charcoal mask

Activated charcoal will pull out blackheads, dirt, whiteheads and dead cells from your skin. It also helps in reducing wrinkles and fine lines

You will require: Half a teaspoon of activated charcoal, half a teaspoon of unflavored gelatin and distilled water

Method: Take charcoal in a bowl and add the gelatin. Then, add warm distilled water and mix well. Now, apply this mixture to your face using a brush. Avoid applying the mixture too close to your eyes and on eyebrows. Let it dry and then apply another layer of the paste to thicken the mask. Once the mask is dry, start peeling it off in an upward direction. Start with your chin and work your way upwards. Once the mask is off, wash the tiny particles remaining on your face.

Honey and milk

Honey and milk peel-off mask will give you glowing skin. Milk act as a cleanser and honey moisturizes your skin.

You will require: Two tablespoons of milk, one tablespoon of honey and cotton strips.

Method: Take milk in a bowl and add the honey. Warm it and mix them well to make a thick paste. Apply this mixture on your face and let it dry. Apply two more coats of the mixture and place thin cotton strips over the mixture. Leave it for 20 minutes to dry. Then, peel off the strip in an upward direction.

Orange and gelatin


Orange and gelatin mask

Orange and gelatin mask will give you an instant glow. It will also keep your skin looking healthy and young. Gelatin promotes the growth of healthy skin cells. The mask will reduce fine lines and wrinkles.

You will require: Four tablespoons of orange juice and two tablespoons of unflavored gelatin.

Method: Take a heat-resistant bowl and put the gelatin and orange in it. Make a double boiler to heat the mixture. Let the gelatin dissolve and then take it off the flame. Let the mixture cool down a bit. Apply this warm mixture on your face using a brush. Let it dry and then apply two more coats of the mixture to thicken it. Let the mask dry before you pull it off. Wash your face to remove tiny bits of the mask.

These peel-off masks will deep clean and remove the dead skin to reveal radiant skin. Use this regularly and see the difference.







 


भले ही आपका लहंगा या साड़ी कितनी भी अट्रैक्टिव क्यों न हो लेकिन जब तक उसके साथ ट्रेंडी ब्लाउज कैरी न किया जाए तब तक उसकी ग्रेस उभर कर नहीं आती। ब्लाउज में सबसे खास होता है बैक डिजाइन क्योंकि साड़ी या लहंगे के साथ सबसे ज्यादा बैक डिजाइन्स ही फ्लॉन्ट किए जाते हैं।

अगर आप भी मॉर्डन समय के साथ अप-टू-डेट ब्लॉउज पहनना चाहती हैं तो आज हम आपको ब्लॉउज के कुछ बैक डिजाइन्स दिखाएंगे जो आपको स्टाइलिश के साथ हॉट लुक भी देंगे। लहंगा या साड़ी कितनी भी सिंपल क्यों ना हो, उसके साथ स्टिच करवाएं नए डिजाइन्स के ब्लॉउज आपको हटके दिखाएंगे।


चलिए आपको ब्लाउज के पीछे के गले की डिजाइन दिखाते है जो लड़कियों को काफी पसंद आएंगे।










plz share this post





 



मास्क पहनना ना सिर्फ हमारी जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन गया है बल्कि लड़कियों ने इसे फैशन स्टेटमेंट भी बना लिया है। जहां लड़कियां कैजुअल वियर के साथ स्टाइलिश मास्क पहन रही हैं वहीं ब्राइडल भी अपने आउटफिट्स के साथ डिजाइनर व मैचिंग मास्क वियर कर रही हैं।

ट्रैंड की बात करें तो साल के आखिर में अटैच चैन मास्क का क्रेज लड़कियों में काफी देखने को मिल रहा है। सिर्फ आम लड़कियां ही नहीं बल्कि बॉलीवुड दीवाज भी इस ट्रैंड को खूब फॉलो कर रही हैं।

टीवी एक्ट्रेस हीना खान, करीश्मा तन्ना और शिल्पा शेट्टी अटैच चैन मास्क पहने नजर आ चुकी हैं।

PunjabKesari


चलिए हम आपको अटैच चौन मास्क के कुछ डिजाइन्स दिखाते हैं, जिन्हें आप अपने स्टाइल व कम्फर्ट के हिसाब से चुन सकती हैं।





❤🐫🌿















 

गर्मियों में हर किसी का मन कुछ ठंडा खाने का करता है। ताकि ठंडक का अहसास हो सके। वहीं इसके लिए स्मूदी बनाकर पीना बेस्ट ऑप्शन है। फलों व मसालों से तैयार स्मूदी इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ वजन कंट्रोल रखने में मदद करेगी। ऐसे में आपका टेस्ट बरकरार रहने के साथ सेहत सेहत को भी दुरुस्त रखेंगी। वहीं बच्चे से लेकर बड़े सब इसे मजे-मजे में पीएंगे। तो आइए आज हम आपको 2 अलग-अलग तरह की स्मूदी बनाने का तरीका व इसके फायदे बताते हैं...

स्ट्रॉबेरी व मैंगी स्मूदी

 

सामग्री

स्ट्रॉबेरी- 1/2 कप 
केल- 1 कप 
आम- 1/2 (कटा हुआ)
केला- 1/2 (कटा हुआ)
बादाम का दूध- 1 कप
बादाम बटर- 1 बड़ा चम्मच


PunjabKesari

विधि

- सभी सामग्री को ब्लेंडर की मदद से ब्लेंड करें। 
- इसे गिलास में निकाल कर बर्फ से गार्निश करके सर्व करें। 

2. एप्पल स्मूदी

 

सामग्री

नारियल पानी- 1 कप 
केल- 1 कप 
पालक- 1 कप
सेब- 1, 1/2 (छिला और कटा हुआ)
दालचीनी पाउडर- 1/8 छोटा चम्मच
चिला सीड्स- 1 बड़ा चम्मच (ऑप्शनल)
जायफल पाउडर-  1/8 छोटा चम्मच

PunjabKesari

विधि

- सभी सामग्री को ब्लेंडर की मदद से ब्लेंड करें। 
- इसे गिलास में निकाल कर बर्फ से गार्निश करके सर्व करें। 

तो चलिए अब जानते हैं स्मूदी पीने के फायदों के बारे में...

 

वजन रहेगा कंट्रोल

इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। ऐसे में वजन कंट्रोल रहेगा। ऐसे में आप स्वाद-स्वाद में ही अपने वजन को नियंत्रित रख सकती है। 









 

इम्यूनिटी होगी बूस्ट 

ताजे फलों व मसालों से तैयार स्मूदी तेजी से इम्यूनिटी बूस्ट करेगी। ऐसे में कोरोना व अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव रहेगा। 

कमजोरी होगी दूर

अगर आप भी दिनभर थके-थके व कमजोरी महसूस करते हैं तो अपनी डेली डाइट में स्मूदी शामिल करें। इससे आपको अंदर से मजबूती मिलेगी। 

मिलेगी ठंडक 

बढ़ती गर्मी से बचने के लिए स्मूदी पीना बेस्ट ऑप्शन है। इससे शरीर को ठंडक मिलेगी। ऐसे में आप दिनभर तरोताजा महसूस करेगी। 

पानी की कमी होगी दूर 

गर्मियों में अक्सर शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में हैल्दी व टेस्टी स्मूदी आपको इस समस्या से बचा सकती है। स्ट्रॉबेरी, आम, नारियल पानी आदि से तैयार ये स्मूदी शरीर में पानी की कमी पूरी करने 







 


लड़कियां बालों को शाइनी व सिल्की बनाने के लिए महीने में एक बार स्पा जरूर करवाती हैं। मगर, हर किसी के पास इतना बजट नहीं होता है कि वो पार्लर जाकर इतना मंहगा ट्रीटमेंट ले सके। ऐसे में क्यों ना आप घर पर ही बालों को स्पा करें। इससे आपको ना ही तो ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे और पार्लर के कैमिकल्स युक्त प्रॉडक्ट्स से बालों के खराब होने का डर भी नहीं रहेगा। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं घरेलू व आसान टिप्स से घर पर हेयर स्पा करने का तरीका...

हेयर स्पा के लिए सामग्री

कैस्टर ऑयल

नारियल का दूध 

नारियल का तेल

एलोवेरा जेल

दही

ऑलिव ऑयल शहद

Step 1 हॉट ऑयल से करें मसाज

स्ट्रेस को दूर करने और बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए हॉट ऑयल से मसाज करें। इसके लिए 1 चम्मच नारियल का तेल लेकर उसमें 1 स्पून कैस्टर ऑयल और 1 स्पून ऑलिव ऑयल डालकर गुनगुना करें। अब इस तेल से सिर्फ स्कैल्प पर मसाज करें। इससे न केवल स्ट्रेस कम होगा बल्कि बालों मजबूत भी बनेंगे और उनकी ग्रोथ भी होगी। 

Step 2  स्पा क्रीम 

मसाज के बाद अगला स्टेप है स्पा क्रीम बनाना। इसके लिए आपको नारियल का दूध चाहिए होगा। अगर नारियल का दूध नहीं है तो आप घर पर ही नारियल का दूध निकाल सकती हैं। सबसे पहले नारियल का गूदा निकाल लें और उसे मिक्सी में एक या दो चम्मच पानी डालकर पीस लें। अब तैयार इस पेस्ट को अच्छे से दबाकर उसके दूध निकालें। अब नारियल के निकाले दूध में एलोवेरा जेल, 1 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिक्स करें। इस पेस्ट को स्कैल्प पर नहीं बालों की लेंथ पर लगाएं। आप नारियल दूध की जगह कंडीशनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 


Step 3 बालों को दें स्टीम

इन दो स्टेप के बाद आखिर में बालों को स्टीमर के जरिए स्टीम दें। अगर स्टीमर नहीं है तो गर्म पानी में पहले तौलिया गीला करें और फिर उसे निचोड़ कर बालों में लपेट लें। तौलिया को बालों में 5 मिनट तक बांध कर रखें। अब बालों को पानी से धो लें। आप देखेंगे इस ट्रीटमेंट के बाद काफी सिल्की, स्मूद और शाइनी हो जाएंगे। 








चेहरे की खूबसूरती निखराने में ब्लीच बेहद फायदेमंद होती है। वहीं इसे फेशियल से पहले लगाया जाता है। इससे स्किन पर जमा गंदगी साफ होकर चेहरा पर ग्लो आता है। साथ ही अनचाहे बाल छुप जाते हैं। मगर ज्यादातर ब्लीच में कैमिलक होने से स्किन पर साइड इफेक्ट्स होने का खतरा रहता है। ऐसे में आज हम आपको 2 खास होममेड ब्लीच के बारे में बताने जा रहे हैं। इसे बनाने का सामान आपको आसानी से किचन में ही मिल जाएगा। ऐसे में आप कुछ ही मिनटों पर अपने चेहरे पर गजब का ग्लो पा सकती है। तो आइए जानते हैं इन होममेड ब्लीच को बनाने व लगाने का तरीका...

1. ड्राई स्किन के लिए ब्लीच  

अक्सर लड़कियों को ड्राई स्किन की समस्या होती है। ऐसे में इस परेशानी को दूर करने के लिए मुल्तानी में कुछ खास चीजें मिलाकर ब्लीच  बना लगा सकती है। 

ऐसे बनाएं और लगाएं ब्लीच

इसके लिए एक कटोरी में 1-1 बड़ा मुल्तानी मिट्टी, शहद व चुटकीभर हल्दी मिलाएं। तैयार पेस्ट को चेहरे पर 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। बाद में पानी से इसे धो लें। फिर चेहरे को साफ करके मॉइश्चराइजर क्रीम या एलोवेरा जेल लगा लें।

PunjabKesari

फायदा 

यह ब्लीच स्किन में जमा गंदगी को गहराई से साफ करेगी। ड्राई स्किन की समस्या दूर होकर लंबे समय कर स्किन में नमी बरकरार रहेगी। वहीं यह ब्लीच चेहरे पर पड़े दाग, धब्बे, पिंपल्स, सनटैन को दूर करने के साथ एजिंग मार्क्स और झाईयों को भी साफ करेगी। 

2. ऑयली स्किन के लिए 

आप मुल्तानी मिट्टी में नींबू, शहद, व आलू का रस मिलाकर ब्लीच बना सकती है। यह चेहरे की कोमलता से सफाई करेगा। ऐसे में आपको साफ, निखरी, मुलायम व जवां स्किन मिलेगी। 

ऐसे बनाएं और लगाएं ब्लीच

इसके लिए एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 छोटा चम्मच नींबू का रस, 1 -1 बड़ा चम्मच आलू का रस और शङद मिलाएं। आपकी होममेड ब्लीच बनकर तैयार है। इसे लगाने से पहले 10 मिनट तक अलग रख दें। बाद में चेहरे को पानी से धो लें। फिर इस ब्लीच को 10-15 मिनट तक चेहरे और गर्दन पर लगाएं। बाद में ताजे पानी से चेहरा धो लें। फिर चेहरा साफ करके क्रीम या एलोवेरा लगाएं। आप इसे हाथों व पैरों पर भी लगा सकती है। 


फायदा

इससे स्किन में जमा एकस्ट्रा ऑयल साफ करेगा। सनटैन से खराब हुई स्किन को पोषण मिलने से चेहरे पर गोल्डन ग्लो आएगा। त्वचा की गहराई से सफाई होगी। ऐसे में चेहरा साफ, निखरा, मुलायम, जवां व खिला-खिला नजर आएगा। 

नोट- वैसे तो ये दोनों ब्लीच नेचुरल चीजों से तैयार की गई है। ऐसे में इनसे कोई साइड इफेक्ट होने का खतरा नहीं है। मगर फिर आपको ब्लीच लगाने पर स्किन में जलन या खुजली महसूस हो तो इसे तुंरत उतार दें। 



 

 



कई लड़कियां चेहरे के साथ अपनी बॉडी का भी खास ख्याल रखती है। इसके लिए बॉडी पॉलिशिंग करना बेस्ट ऑप्शन है। इससे त्वचा पर जमी गंदगी साफ होकर ग्लो आने में मदद मिलती है। मगर लॉकडाउन के कारण पार्लर जाना थोड़ा रिस्की हो सकता है। ऐसे में आप घर पर ही नेचुरल चीजों से बॉडी पॉलिशिंग क्रीम बनाकर इस्तेमाल कर सकती है। इससे आपको बिना किसी नुकसान से हैल्दी स्किन मिलेगी। साथ ही आपका पार्लर का खर्चा भी बचेगा। ऐसे में आपको घर बैठे ही अपनी बॉडी को साफ, निखरी व मुलायम बना सकती है।

सामग्री

चीनी- 4-5 बड़े चम्मच 
शहद- 2 बड़े चम्मच 
बेसन- 3 बड़े चम्मच 
चीनी- 4-5 बड़े चम्मच 
शहद- 3 बड़े चम्मच 
ऑलिव ऑयल- 2 बड़े चम्मच
पपीता पेस्ट- 3-4 बड़े चम्मच

विधि

. एक बाउल में सभी चीजें मिलाएं।
. इसका स्मूद सा पेस्ट बनाएं।
. आपकी बॉडी पॉलिशिंग बनकर क्रीम तैयार है।
. इसे एयर टाइट कंटेनर में भर कर फ्रिज में स्टोर करें।
. आप इसे आसानी से 1 हफ्ता इस्तेमाल कर सकती हैं।

ऐसे लगाएं क्रीम

. सबसे पहले नहा लें।‌ ताकि शरीर पर जमा एक्सट्रा ऑयल, पसीना और गंदगी साफ हो जाएं।
. फिर बॉडी तौलिए की मदद से हल्के हाथों से पोंछ लें।
. अब हल्के हाथों से क्रीम लगाते हुए हर हिस्से पर करीब 2 मिनट मसाज करें।
. अब क्रीम को 10 मिनट तक लगा रहने दें।
. फिर टिश्यू पेपर की मदद से क्रीम उतार कर नहा लें।
. बाद में तौलिए से शरीर पोंछ कर अच्छा मॉइश्चराइजर या फिर ऐलोवेरा जेल लगाएं।
. आप इसे चेहरे पर भी लगा सकती है। 

 

जल्दी ग्लो पाने के लिए

नेचुरल चीजों से तैयार यह क्रीम पूरी तरह हर्बल है। ऐसे में आप इसे डेली लगा सकती है।‌ वहीं जल्दी और अच्छा ग्लो पाने के लिए पहले हफ्ते इसे रोजाना लगाएं। बाद में इसे सप्ताह में 3-4 दिन यूज करें।

फायदा 

- सभी चीजों नेचुरल होने से यह क्रीम आपकी स्किन को कोमलता से साफ करेगी। 
- सनटैन की समस्या दूर होकर स्किन पर गोल्डन ग्लो आएगा।
- डेड स्किन सेल्स साफ होकर नई त्वचा आएगी। 
- त्वचा पर जमा एक्सट्रा ऑयल साफ होगा। 
- ज्यादा पसीना आने की परेशानी दूर होने के साथ शरीर से धीमी-धीमी खुशबू आएगी। 
- वहीं रूखी-बेजान त्वचा को पोषण मिलेगा।